Saturday, July 13, 2019
Friday, July 12, 2019
पटवारियों के 3745 पद है खाली एमबीसी आरक्षण में फंसे 2000 पद
प्रदेश में पटवारियों के 30 फ़ीसदी से अधिक पद खाली पड़े हैं इसके बावजूद सरकार अभी पटवारियों की भर्ती को लेकर गंभीर नहीं वर्तमान में पटवारियों के 12252 पद स्वीकृत है इनमें से 3745 पद खाली पड़े हैं यहां 8507 पदों पर ही पटवारी काम कर रहे हैं इतनी बड़ी संख्या में पद खाली होने के बावजूद अभी पटवारियों की भर्ती शुरू नहीं हो पाई है चयन बोर्ड को पिछले साल राजस्व विभाग ने 2008 वालों की भर्ती की अभ्यर्थना भेजी थी लेकिन आरक्षण को लेकर गफलत के चलते बोर्ड ने राजस्व मंडल को बसना लौटा दी थी इसके बाद मंडल ने वापस नहीं भेजी पटवारियों की सबसे अधिक पद भीलवाड़ा में खाली पड़े हैं यहां 255 पदों के भरने का इंतजार है सबसे कम 30 पद झुंझुनू में खाली है जयपुर में मात्र 78 पद खाली है विधानसभा में पटवारियों की खाली पदों से जुड़े एक सवाल के जवाब में राजस्व मंडल ने 1 जून 2019 तक पटवारी खाली पदों की स्थिति बताइए इसके आधार पर स्थिति सामने आई है इस प्रकार है जिला पटवारियों के रिक्त पदों की स्थिति
अजमेर 180
अलवर 76
बांसवाड़ा 117
बाड़मेर 172
भरतपुर 179
भीलवाड़ा 255
बीकानेर 105
बूंदी 106
चित्तौड़गढ़ 142
चूरू 69
दौसा 34
धौलपुर 75
डूंगरपुर 92
हनुमानगढ़ 40
जयपुर 73
जैसलमेर 61
जालौर 115
झालावाड़ 169
झुंझुनू 30
जोधपुर 115
करौली 101
कोटा। 72
नागौर 144
पाली। 207
प्रतापगढ़। 78
राजसमंद 148
सवाई माधोपुर 101
श्रीगंगानगर 126
सीकर 103
टोक। 82
सिरोही 101
उदयपुर 173
कॉलेज शिक्षकों के 1000 पद भरेंगे
राजस्थान के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी ने बताया कि बजट अभिभाषण 2019-20 की घोषणा के अनुसार राजकीय महाविद्यालयों में रिक्त पदों में से 1000 शिक्षकों के पदों को शीघ्र भरने के प्रयास किए जाएंगे विधानसभा में गुरुवार को प्रश्नकाल के दौरान विधायक गौतम लाल के प्रश्नों का जवाब देते हुए भाटी ने बताया कि राज्य के राजकीय महाविद्यालय के स्वीकृत शैक्षणिक पदों की संख्या 6500 है उनमें से 4500 पद भरे हुए हैं जबकि 2000 शिक्षकों के पद अभी रिक्त है उन्होंने बताया कि इन पदों में से 1000 पदों को बजट अभिभाषण 2019-20 के अनुसार इस वर्ष भरने की घोषणा की गई है जिस पर शीघ्र ही कार्रवाई होगी।
भर्ती की लंबित प्रक्रियाओं में सिर्फ एमबीसी को आरक्षण देने पर कोर्ट ने जारी किया नोटिस
राजस्थान हाई कोर्ट में न्यायाधीश अरुण भंसाली ने प्रदेश में पूर्व में जारी लेकिन अभी तक लंबित रही भर्ती प्रक्रिया में सिर्फ एमबीसी वर्ग को ही 5% आरक्षण देने पर सरकार को नोटिस जारी कर 2 सप्ताह में जवाब तलब किया है। न्यायाधीश भंसाली ने यह आदेश याचिकाकर्ता भवानी सिंह की ओर से दायर याचिका की सुनवाई में दिए इसके साथ ही कोर्ट ने नोटिस फॉर स्टे भी दिया है। जिसमें लिखा है कि कारण बताओ कि क्यों न इस मामले में स्टे जारी कर दिया जाए कोर्ट संख्या छह में अरुण भंसाली की एकल पीठ में याचिकाकर्ता की ओर से तर्क प्रस्तुत करते हुए अधिकता गजेंद्र सिंह भाटी ने कहा कि सरकार ने पूर्व में जारी की गई भर्तियों में लंबित रही प्रक्रियाओं के डेट 19 फरवरी 2019 को अधिसूचना जारी की थी। जिसमें एक में आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के 10% आरक्षण तथा दूसरी अधिसूचना मोर बैकवर्ड क्लास वर्ग को 5% आरक्षण देने संबंधित थी। दोनों ही अधिसूचना है उसी दिन से प्रभावित होगी तथा उसी के अनुसार सेवा नियमों में संशोधन भी कर दिए गए। इसके बाद सरकार की ओर से 23 जून 2019 को सूचना जारी करते हुए 5% आरक्षण दिए जाने के निर्देश जारी किए गए जबकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का इसमें कहीं जिक्र नहीं था। उन्होंने कहा कि याचिकाकर्ता ने सरकार द्वारा 25 मई 2018 को जारी विज्ञप्ति के तहत कृषि पर्यवेक्षक की परीक्षा दी जिसमें आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग को आरक्षण नहीं दिए जाने से वह परीक्षा में सफल नहीं हो सका।
Thursday, July 11, 2019
विभिन्न विभागों में होगी 75000 पदों पर भर्तियां -बजट में सीएम का ऐलान
राजस्थान में आने वाली नई भर्तियां
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में घोषणा की है कि राजस्व विभाग में 4646,
कृषि में 4000
शिक्षा विभाग में 21600,
सहकारिता विभाग में 750
टीईटी में 800
मेडिकल में 15000
उच्च शिक्षा में हजार
कौशल और रोजगार में 1500
फॉरेस्ट में 1474
गृह में 4000 और
ऊर्जा में 9000
पीएचईडी में 1400
पीडब्ल्यूडी में 1341
डब्ल्यू आर डी में 2000
ग्रामीण विकास पंचायती राज में 5160
परिवहन में 104
सामाजिक न्याय अधिकारिता में 250
महिला अधिकारिता में 300 और
मेडिकल एजुकेशन में 269 पदों पर भर्तियां की जाएगी।
सामाजिक विज्ञान की द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2016
300 पदों पर नियुक्तियां देने पर हाईकोर्ट ने रोक लगाई
हाई कोर्ट ने सामाजिक विज्ञान विषय की द्वितीय श्रेणी भर्ती 2016 में संशोधित परिणाम के जरिए करीब 300 पदों पर नियुक्ति देने पर रोक लगा दी है।
साथ ही आरपीएससी चेयरमैन को शपथ पत्र के जरिए यह बताने के लिए कहा कि उन्होंने खंडपीठ द्वारा भर्ती की पुरानी उत्तर कुंजी को गलत मानने पर भी के आधार पर संशोधित परिणाम वेटिंग लिस्ट कैसे जारी की ।
अदालत ने यह अंतरिम निर्देश विकास कुमार गुप्ता व अन्य की याचिका पर दिया हाईकोर्ट की खंडपीठ ने पुनाराम के मामले में तीन प्रश्नों व्रत मानते हुए परिणाम संशोधित करने के लिए कहा था।
आरपीएससी ने इस आदेश का लाभ प्राची को देते हुए पुराने उत्तर कुंजी से ही संशोधित परिणाम और वेटिंग लिस्ट जारी कर दी
रेलवे पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती
पैरामेडिकल स्टाफ पदों पर भर्ती के लिए मॉक टेस्ट लिंक जारी किए
रेलवे मेडिकल स्टाफ के 1937 पदों पर भर्ती के लिए 19 से 21 जुलाई तक होने वाले ऑनलाइन परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए मॉक टेस्ट लिंक जारी कर दिया गया है।
उम्मीदवार इस परीक्षा के शहर तिथि और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों में ट्रैवल पास भी वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार अभ्यर्थियों को सिटी एंड डेट इंटीमेशन लेटर यात्रा पास डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और दिनांक अपलोड कर इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
Railway की वेबसाइट पर विजिट कर सकेंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए मॉक टेस्ट लिंक भी जारी कर दिया गया है। इस पर अभ्यास करा भर्ती ऑनलाइन परीक्षा का पैटर्न समझ सकेंगे। जयपुर जोधपुर कोटा उदयपुर चारों शहरों में 22 परीक्षा केंद्र बनाए ऑनलाइन परीक्षा आयोजन किया जाएगा।
Monday, July 8, 2019
नवोदय विद्यालय समिति वैकेंसी
टीचिंग और नॉन टीचिंग के 2370 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे
10 जुलाई से शुरू होगी प्रक्रिया
जवाहर नवोदय विद्यालयों में 2148 शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 10 जुलाई से शुरू होंगे। नवोदय विद्यालय समिति की ओर से जारी पदों की भर्ती में 430 पोस्ट ग्रैजुएट टीचर 1154 ट्रेंड ग्रैजुएट टीचर एवं 564 श्रेणी के शिक्षक पद शामिल है। इसके साथ नवोदय विद्यालय समिति ने शैक्षणिक पदों के साथ गैर शैक्षणिक के असिस्टेंट कमिश्नर, फीमेल स्टाफ नर्स ,लीगल असिस्टेंट ,केटरिंग असिस्टेंट, लेब असिस्टेंट ,और लोअर डिविजन क्लर्क के पदों पर भर्ती निकाली है।
5 से 10 सितंबर के बीच परीक्षा
ऑनलाइन आवेदन 10 जुलाई से
आवेदन की अंतिम तिथि 9 अगस्त
शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 12 अगस्त
परीक्षा की संभावित तिथि 5 से 10 सितंबर
अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
CISF ASI / Head Constable Recruitment 2022 – Apply Online for 540 Posts
Name of the Post: CISF ASI/ Head Constable 2022 Online Form Post Date: 26-09-2022 Total Vacancy: 540 Brief Information: Central Industrial...
-
राजस्थान में आने वाली नई भर्तियां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में घोषणा की है कि राजस्व विभाग में 4646, कृषि में 4000 शिक्षा विभाग में ...
-
Name of the Post: CISF ASI/ Head Constable 2022 Online Form Post Date: 26-09-2022 Total Vacancy: 540 Brief Information: Central Industrial...
-
Name of the Post: RPSC Assistant Town Planner Online Form 2022 Post Date : 04-10-2022 Total Vacancy : 43 Brief Information: Rajasthan...



